Saturday 21 May 2011

मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से शनिवार को सिविल लाइंस स्थित राजकीय निवास पर सचिवालय कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामस्वरूप विश्नोई के नेतृत्व में कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल भेंट करते हुए - 21.05.2011

मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट

            जयपुर, 21 मई। राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामस्वरूप विश्नोई ने निर्वाचित होने के बाद आज अपने सहयोगियों के साथ मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। उनके साथ संघ के पूर्व अध्यक्ष सर्वश्री बी.एन.श्रीवास्तव, रामनिरंजन गौड, विनोद पणिया, मेघराज पंवार, शंकर सिंह मनोहर भी साथ थे।

            मुख्यमंत्री जी ने विश्नोई को शुभकामनाएं व बधाई देते हुए कहा कि कर्मचारी हितों के साथ-साथ राज्य की आम जनता के लिए भी सदा समर्पित रहे और चुनाव के बाद किसी के साथ भी किसी तरह का द्वेष भाव नहीं होना चाहिये। पूरे सचिवालय परिवार का साथ लेकर चलें।
---

रामस्वरूप विश्नोई चुने गये सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

जयपुर, 20 मई। राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद हेतु सम्पन्न चुनावों में रामस्वरूप विश्नोई ने अपने निकटतम प्रत्याशी धीरज गुप्ता को पचास मतों से पराजित कर दिया।

चुनाव अधिकारी श्री सुरेश चन्द जैन ने परिणाम जारी करते हुए बताया कि 819 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें रामस्वरूप विश्नोई को 431, धीरज गुप्ता को 381 एवं प्रभुदयाल बलाई को 5 मिले, दो मत निरस्त पाये गये। इस प्रकार रामस्वरूप विश्नोई अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किये गये।

उल्लेखनीय है कि सचिवालय के इतिहास में पहली बार किसी मुद्दे को लेकर चुनाव हुआ। जहां एक ओर धीरज गुप्ता एक वर्ग विशेष के समर्थन से चुनाव लडे, वहीं रामस्वरूप विश्नोई ने माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश को लागू करवाने का संकल्प लिया, उस पर आम कर्मचारियों ने अपनी मुहर लगा कर विश्नोई के पक्ष में निर्णय दिया है। विश्नोई की विजयश्री पदोन्नति में आरक्षण मुद्दे की जीत है।

---